वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में तमिलनाडु विधानसभा का प्रस्ताव पारित

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

तमिलनाडु विधानसभा ने गुरुवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र सरकार से इस विधेयक को वापस लेने की मांग की गई। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि यह विधेयक अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को नष्ट करता है और उनकी धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करता है।

विपक्षी दलों ने भी इस विधेयक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इसे संविधान के खिलाफ बताते हुए सरकार पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है, जो गलत है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने भी इस विधेयक की आलोचना करते हुए इसे मुसलमानों पर सीधा हमला बताया है और चेतावनी दी है कि यदि यह विधेयक संसद में पारित होता है, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

विधेयक के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। 26 मार्च को पटना में मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसे तमाम मिल्ली संगठनों और धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक दलों का समर्थन मिला।

वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 को लेकर देशभर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध जारी है। तमिलनाडु विधानसभा का यह प्रस्ताव केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ा सकता है कि वह इस विवादास्पद विधेयक पर पुनर्विचार करे।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर