टी.सी.एस नासिक मामले पर मीडिया रिपोर्टिंग को लेकर विवाद: यंग डेमोक्रेट्स ने जताई चिंता, ‘सांप्रदायिक नैरेटिव’ फैलाने का आरोप

नासिक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज से जुड़े हालिया मामले की मीडिया कवरेज को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बहस तेज हो गई है। इस बीच यंग डेमोक्रेट्स ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की शैली पर गंभीर आपत्ति जताते हुए उन्हें “गैर-जिम्मेदार और विभाजनकारी” करार दिया है।

संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि किसी भी घटना की जांच तथ्यों और विधिक प्रक्रिया के आधार पर होनी चाहिए, लेकिन एक कथित घटना को आधार बनाकर पूरे समुदाय विशेष, खासकर मुस्लिम समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना सामाजिक समरसता के लिए खतरा पैदा करता है।

यंग डेमोक्रेट्स ने अपने बयान में मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों का पालन करें और बिना पुष्टि वाले दावों या कथित घटनाओं को सांप्रदायिक रंग देने से बचें। संगठन का कहना है कि ऐसे रुझान न केवल सामाजिक विश्वास को कमजोर करते हैं, बल्कि कॉर्पोरेट और पेशेवर माहौल में भी अनावश्यक तनाव पैदा करते हैं।

प्रेस नोट में यह भी कहा गया है कि भारत का कॉर्पोरेट क्षेत्र हमेशा से योग्यता, विविधता और समावेशिता के सिद्धांतों पर आधारित रहा है। ऐसे में किसी भी समुदाय को “छिपे एजेंडे” से जोड़कर देखना न केवल अनुचित है बल्कि यह कार्यस्थलों में भय और अविश्वास का माहौल भी बना सकता है।

संगठन ने आगे आरोप लगाया कि कुछ वैचारिक धाराओं को बढ़ावा देकर समाज में ध्रुवीकरण की कोशिशें हो रही हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था और बहुलतावादी समाज की भावना के खिलाफ है।

यंग डेमोक्रेट्स ने सरकार और संबंधित एजेंसियों से भी अपील की है कि किसी भी मामले की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी और बिना पूर्वाग्रह के की जाए, ताकि जनता का विश्वास संस्थानों पर बना रहे। साथ ही कॉर्पोरेट संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे अपने कार्यस्थलों को पूरी तरह सुरक्षित और भेदभाव-मुक्त बनाए रखें।

अंत में संगठन ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता है और किसी भी स्तर पर इसे कमजोर करने वाली विभाजनकारी सोच को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर