ताड़ी के नाम पर पासी समाज की प्रताड़ना बंद करे राज्य सरकार: तेजस्वी यादव

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि वह ताड़ी के नाम पर पासी समाज के लोगों की प्रताड़ना तुरंत बंद करे। उन्होंने कहा कि पुलिस ताड़ी के बहाने पासी समाज के लोगों को तंग करती है, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ताड़ी एक प्राकृतिक पेय है, जिसे पासी समाज के लोग अपनी आजीविका के लिए परंपरागत रूप से संग्रहित करते हैं। शराबबंदी के बाद से पुलिस द्वारा पासी समाज के लोगों पर अत्याचार बढ़ गए हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद बिहार में लगभग 13 लाख लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिसमें 99 प्रतिशत अति पिछड़ा और दलित समाज के लोग हैं। इस मामले में सबसे अधिक प्रताड़ित पासी समाज के लोग हो रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार से मांग की है कि वह ताड़ी के नाम पर पासी समाज के लोगों की प्रताड़ना बंद करे और उनकी आजीविका के संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर