तेजस्वी यादव ने मौलाना फ़िरोज़ की पुलिस पिटाई मामले में राज्यपाल से की मुलाकात,बिहार में बढ़ रही अराजकता पर दिया मेमोरेंडम

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मधुबनी में मौलाना फ़िरोज़ की पुलिस द्वारा अकारण पिटाई को लेकर विपक्षी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई।

हाल ही में मधुबनी जिले में मौलाना फ़िरोज़ की पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक पिटाई की घटना सामने आई थी, जिसके बाद तेजस्वी यादव फ़िरोज़ से मिलने उनके पास पहुंचे थे। इस घटना ने राज्य में पुलिस की कथित पक्षपाती कार्रवाई और प्रशासनिक अराजकता को उजागर किया। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और भाजपा की गठबंधन सरकार के तहत राज्य में नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है और मुसलमानों को विशेष रूप से निशाना बनाया जा रहा है।

तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राज्य में अपराधों का बोलबाला है, जिसमें हत्या, बलात्कार, गोलीबारी, लूट और चोरी जैसी घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं। उन्होंने इस बात की भी ओर इशारा किया कि पुलिस प्रशासन जाति और धर्म के आधार पर नागरिकों पर अत्याचार कर रहा है, जैसा कि फ़िरोज़ के मामले में देखा गया।

उन्होंने राज्य में व्याप्त अराजकता के लिए नीतीश कुमार और उनकी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार के मंत्री खुलेआम अपराध को जायज़ ठहरा रहे हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन गंभीर समस्याओं से पूरी तरह बेखबर हैं।

तेजस्वी यादव का यह बयान बिहार में बढ़ते अपराधों और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर एक गहरी चिंता को उजागर करता है। यह मुद्दा राज्य की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था के प्रति जनता के विश्वास को भी चुनौती दे रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर