भदोही,उत्तरप्रदेश में निर्माणाधीन मस्जिद पर विवाद: हिंदू संगठनों का विरोध, प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवाया

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भदोही,उत्तर प्रदेश के सुरियावां थाना क्षेत्र के जोधपुर गांव में निर्माणाधीन मस्जिद को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हिंदू संगठनों ने इसे अवैध बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से मस्जिद को गिराने की मांग की है।

हिंदुत्ववादियों का आरोप है कि हिंदू बहुल इलाके में बिना अनुमति के मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है, जो उनकी आस्था के खिलाफ है। इससे पहले भी उन्होंने प्रशासन से शिकायत की थी, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवाया गया था। हालांकि, निर्माण कार्य जारी रहने और होली के दिन नमाज अदा किए जाने से तनाव बढ़ गया है।

सोमवार को सैकड़ों हिंदुत्ववादियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मस्जिद का निर्माण नहीं रोका गया, तो वे वहां भजन और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मस्जिद निर्माण को लेकर विवाद बढ़े हैं। कुछ स्थानों पर हिंदू संगठनों ने अवैध मस्जिदों को गिराने की मांग की है, जिससे प्रदेशभर में हलचल मची हुई है।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पक्षों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। प्रशासन मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दे रहा है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति