
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए गृह मंत्री अमित ने झारखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा किया
अमित शाह ने कहा कि “झारखंड में समान नागरिक संहिता निश्चित रूप से लागू की जाएगी, लेकिन आदिवासी समुदायों की पहचान और विरासत को पूरी तरह से संरक्षित किया जाएगा, झारखंड में समान नागरिक संहिता लागू की जाएगी, लेकिन आदिवासी समुदाय को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा जाएगा”
उन्होंने कहा “झारखंड में भाजपा की सरकार बन रही है और हम घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे, हम कानून लाएंगे और महिलाओं से छीनी गई जमीन वापस करेंगे”
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के चुनाव में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने का वादा की थी