उत्तर प्रदेश: नेपाल सीमा से सटे ज़िलों में मदरसों पर योगी प्रशासन का बुलडोज़र, 11 दिन में 105 मदरसे कथित तौर पर अवैध बताकर बंद

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल सीमा से सटे छह ज़िलों—श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और लखीमपुर खीरी—में संचालित कथित तौर पर अवैध और गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत बीते 11 दिनों में कुल 105 मदरसों को बंद किया गया है।

श्रावस्ती ज़िले में प्रशासन ने रामपुर बस्ती और केशवपुर गांवों में दो कथित अवैध मदरसों को ध्वस्त कर दिया, जबकि निजी ज़मीन पर संचालित दो गैर मान्यता प्राप्त मदरसों को सील किया गया। प्रशासन का दावा है कि इन संस्थानों के पास न तो शिक्षा विभाग की मान्यता थी और न ही वे नियमानुसार संचालित हो रहे थे।

राज्य सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा, बच्चों के अधिकार और शैक्षणिक मानकों को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। कई मदरसों के संचालन को लेकर विदेशी फंडिंग, संदिग्ध गतिविधियों और अव्यवस्थित व्यवस्थाओं की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिनकी जांच के लिए SIT (विशेष जांच टीम) गठित की गई है।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर विपक्ष और कुछ मुस्लिम संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि सरकार एक विशेष समुदाय को निशाना बना रही है। वहीं प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि केवल नियम विरुद्ध चल रहे संस्थानों के विरुद्ध है।

अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान अभी जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर और भी संस्थानों की जांच की जाएगी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति