‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अफवाह फैलाने वालों पर यूपी पुलिस का शिकंजा:25 लोग गिरफ्तार, 40 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एफआईआर

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों, एआई-जनरेटेड कंटेंट और कथित पाकिस्तान समर्थक पोस्ट्स पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक 40 सोशल मीडिया खातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट द्वारा की गई, जिसकी निगरानी एडीजी (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को सोशल मीडिया पर गलत, भ्रामक और राष्ट्रविरोधी कंटेंट पोस्ट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

गिरफ्तार किए गए लोगों पर एआई जनरेटेड वीडियो, पाकिस्तान की समर्थन में पोस्ट्स और झूठी खबरें फैलाने का आरोप है।

पुलिस अब इन 40 सोशल मीडिया अकाउंट्स को साइबर सेल के माध्यम से ब्लॉक कराने की प्रक्रिया में है। इनमें ट्विटर (अब X), इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब के अकाउंट्स शामिल हैं।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि कोई भी जानकारी शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि करें। झूठी या भड़काऊ जानकारी फैलाना न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी खतरा है।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई थी। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस की यह सख्त कार्रवाई देश की सुरक्षा और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी को लेकर एक कड़ा संदेश है। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति