विधानसभा उपचुनाव:उत्तरप्रदेश में 09 में से 07 पर भाजपा तो 02 पर सपा का कब्ज़ा

जेल में बंद इरफ़ान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी भी जीती,मुस्लिम बहुल्य विधानसभा से टोपी पहनने वाले भाजपा प्रत्याशी भी हुए सफ़ल

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्‍तर प्रदेश उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नौ में से 7 विधानसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है जबकि केवल 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्‍मीदवार जीत पाए हैं!इसमें भाजपा ने गाजियाबाद, कुंदरकी, मीरापुर, मझवां, कटेहरी, फूलपुर और खैर में जीत हासिल की है, सपा ने कानपुर की सीसामऊ और करहल सीटें जीतीं

कुंदरकी से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह और सीसामऊ से नसीम सोलंकी का चुनाव जीतना सबसे ज़्यादा चर्चा में हैं

कुंदरकी सीट एक मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र है और वहां से कभी भाजपा जीत हासिल नहीं कर सकी थी,लेकिन इस बार वहां से भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल किया है,इसी कारण सोशल मीडिया पर कुंदरकी का चर्चा है,चुनाव अभियान के दौरान ठाकुर राम सिंह मुसलमानों के बीच एक चुनावी सम्मेलन में टोपी पहने हुए नज़र आ थे,माना जा रहा है कि बड़ी तादाद में मुसलमानों ने उनको वोट किया है

सीसामऊ विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफ़ान सोलंकी जेल में है और उनको आरोपित किए जाने के बाद सज़ा की बुनियाद पर उनकी सदस्यता रद हो गई थी,वहां से समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी नसीम सोलंकी को टिकट दिया था,चुनाव के दिन भी वहां पर मुस्लिम वोटरों को वोट देने से रोके जाने का मामला सामने आया था,लेकिन फिर भी नसीम सोलंकी अपने पति का सीट बचाने में सफल रही है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर