
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तराखंड के कीर्तिनगर में हिंदुत्व संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम दुकानदारों के दुकानों में तोडफ़ोड़ किया, ठेलों पर सब्ज़ी व फल बेचने वालों पर हमले किए और उनके ठेले पलट दिए,जिसके बाद मुस्लिम दुकानदार दुकानों को बंद कर घरों को चले गए,इस बीच हिंदुत्व संगठनों ने मुसलमानों के सामाजिक बॉयकॉट का ऐलान करते हुए किसी भी मुसलमान को दुकान या मकान नहीं देने का ऐलान किया
सूचना है कि कीर्तिनगर की एक हिंदू युवती घर से गायब है,जिसका कारण प्रेम का मामला बताया जा रहा है
हिंदू संगठनों ने युवती को गायब करने और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन का आरोप कीर्तिनगर के एक मुस्लिम नाई पर लगाकर कोतवाली पर हमला किया और उसके बाद नाई की दुकान व दूसरे दुकानों पर हमला कर दिया
हंगामे के बीच पुलिस ने आरोपित नाई सलमान पर पोस्को और धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर उसकी और युवती की तलाश शुरू कर दी है और राकेश भट समेत तीन अन्य मददगारों को गिरफ्तार भी कर लिया है