वक्फ एक्ट 2025 के खिलाफ ढाका में गरजी आवाजें, अमीर-ए-शरीयत मौलाना फैसल रहमानी ने दी चेतावनी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

आज़ाद मदरसा इस्लामिया ढ़ाका में “तहफ्फुज-ए-औकाफ कांफ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया, जिसकी सदारत बिहार,उड़ीसा,झारखंड और बंगाल के अमीरे शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने की। हज़ारों की तादाद में शिरकत करने वाले लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने वक्फ एक्ट 2025 को मुसलमानों की धार्मिक पहचान और वजूद के लिए “खतरनाक” बताया।

उन्होंने कहा “अगर इस काले कानून के खिलाफ हम आज आवाज़ नहीं उठाएंगे, तो आने वाली नस्लें हमें माफ नहीं करेंगी,

मौलाना फैसल रहमानी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि यह कानून न केवल मस्जिदों, मजारों, ख़ानक़ाहों और कब्रिस्तानों को निशाना बनाएगा, बल्कि मदरसे और अन्य धार्मिक व शैक्षणिक इदारे भी इसकी चपेट में आ जाएंगे।

उन्होंने साफ़ शब्दों में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि “यह वक्फ एक्ट मुसलमानों को स्पेन, समरकंद और बुखारा की तरह खत्म करने की साजिश है, जिसे हम हरगिज़ कामयाब नहीं होने देंगे।” उन्होंने एलान किया कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, तब तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन जारी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन क़ाज़ी अतहर जावेद ने किया। सम्मेलन को संबोधित करने वालों में नजरूल मोबिन नदवी (इमाम व खतीब, जामे मस्जिद ढ़ाका), मौलाना अमानुल्लाह मोजाहेरी, आस मोहम्मद अंसारी, और सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व जेडीयू नेता डॉ. मो. कासिम अंसारी समेत कई गणमान्य वक्ता शामिल रहे।

डॉ. कासिम अंसारी ने कहा, “औकाफ की ज़मीनें सरकार की नहीं, हमारे बुजुर्गों की अल्लाह के नाम पर दी गई अमानतें हैं। सरकार को इन पर कंट्रोल करने का कोई हक नहीं। यह संविधान के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।”

इंजीनियर हामिद ज़फ़र ने कहा कि औकाफ कमिटी में गैर-मुस्लिमों को शामिल करना एक साजिश है। “जब अन्य धर्मों के धार्मिक ढांचे में ऐसा नहीं होता, तो सिर्फ मुसलमानों के साथ ये भेदभाव क्यों?” उन्होंने सवाल उठाया।

इस अवसर पर फैसल रहमान (पूर्व विधायक ढ़ाका), एआईएमआईएम नेता राणा रंजीत सिंह, जाप नेता अभिजीत सिंह, डॉ. शमीमुल हक़ समेत कई राजनीतिक व सामाजिक नेता मौजूद रहे और वक्फ एक्ट 2025 के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का ऐलान किया।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर