पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने पति व ससुराल पक्ष पर दर्ज कराई FIR, ओडिशा के राजपरिवार में 2017 में हुई थी शादी

पटना (महताब आलम/इंसाफ टाइम्स)

पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी सिंह) की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की.
देहरादून में ओडिशा के राजपरिवार का हाई प्रोफाइल मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अंद्रीजा मंजरी सिंह ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से भी शिकायत की थी. अब उन्होंने अपने पति अर्केश सिंह और अपने ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. राजपुर थाने में उनके खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने अभी इसे जांच में रखा है. इधर, इस मामले में महिला ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी पुलिस पर लगाया है.

दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अंद्रीजा मंजरी सिंह की शादी 2017 में ओडिशा के राजपरिवार में जन्मे अर्केश सिंह से हुई थी. ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद अंद्रीजा और उनके पति देहरादून में रहे थे. अंद्रीजा का आरोप है कि गत 13 मई को वह किसी काम से घर के बाहर गई थीं. जब वापस लौटीं तो देखा कि वहां पर उनका पति अर्केश सिंह और मैनेजर हरि सिंह पहले से ही खड़े थे. इस दौरान जब वह घर में घुसने का प्रयास करने लगीं तो दोनों ने ताला लगा दिया. उन्होंने इसका कारण पूछा तो दोनों मारपीट करने लगे. गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी.पी सिंह) की पोती अंद्रीजा मंजरी ने रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. अंद्रीजा मंजरी ने ससुराल वालों पर मारपीट और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. इस मामले को लेकर ही उन्होंने सीएम धामी से मिलीं. सीएम ने मामले को लेकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है.उन्होंने एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि, दोषी बख्शे नहीं जाने चाहिए. सीएम धामी ने कहा कि, प्रभावशाली जांच को प्रभावित नहीं कर पाएंगे. साथ ही अंद्रीजा मंजरी की सुरक्षा का भी ख्याल रखने को कहा है.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर