वक्फ बचाओ मुहिम को नई धार: ढाका में होगा तहफ्फुज-ए-अवकाफ कांफ्रेंस, अमीरे शरीअत रहेंगे शरीक

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

वक्फ संपत्तियों की हिफाजत और सरकार द्वारा किए गए वक्फ संशोधन कानूनों के खतरनाक पहलुओं को उजागर करने के मकसद से 2 मई 2025 को ढाका के आजाद मदरसा इस्लामिया में एक ऐतिहासिक ‘तहफ्फुज-ए-अवकाफ कांफ्रेंस’ का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन की सदारत इमारते शरिया बिहार, उड़ीसा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अमीरे शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी साहब करेंगे।

दारुल क़ज़ा ढाका में आयोजित एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को जामा मस्जिद ढाका के इमाम मौलाना नजरुल मोबीन नदवी, काज़ी शरीयत मौलाना अतहर जावेद कासमी, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अनुमंडली अध्यक्ष मौलाना अमानुल्लाह मोजाहिरी, डॉ. कासिम अंसारी और इंजीनियर हामिद जफर ने संबोधित किया।

कांफ्रेंस मगरिब की नमाज के बाद शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित होगी। इसमें अमीर-ए-शरीअत मौलाना फैसल रहमानी साहब वक्फ कानूनों पर विस्तार
से रोशनी डालेंगे और यह बताएंगे कि हालिया संशोधन मुसलमानों और उनकी वक्फ संपत्तियों के लिए किस तरह खतरनाक साबित हो सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में देशभर से मिल्ली तंजीमें, सामाजिक संगठन, राजनीतिक पार्टियां और अन्य धर्मों के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों की रक्षा हेतु एक व्यापक जनजागरण और जनआंदोलन तैयार करना है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपील की गई कि क्षेत्र के प्रबुद्धजन, अवाम और वक्फ संपत्तियों के हितैषी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस मुहिम को मजबूती दें। आयोजकों ने कहा कि वक्फ संपत्तियां मुसलमानों की अमानत हैं और उनकी हिफाजत शरीयत और समाजी जिम्मेदारी दोनों का हिस्सा है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर