वक़्फ़ संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाओं में इज़ाफ़ा: महुआ मोइत्रा,एचआर ख़ान,Grinspire फाउंडेशन समेत कई संगठनों ने दी चुनौती

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

विवादास्पद वक़्फ़ (संशोधन) कानून 2025 को लेकर देशभर में जारी जनविरोध अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाज़े तक पहुँच चुका है। लगातार सामने आ रही याचिकाओं ने इस मुद्दे को संवैधानिक बहस का विषय बना दिया है। अब तक सुप्रीम कोर्ट में कई जनहित याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं, जो इस कानून की वैधता और प्रक्रिया पर सवाल उठाती हैं।

महुआ मोइत्रा: संसद में नियमों का उल्लंघन

तृणमूल कांग्रेस की तेज़तर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि इस कानून को पारित करते समय संसदीय परंपराओं और नियमों का उल्लंघन हुआ। उनका कहना है कि यह कानून लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर समुदाय विशेष के अधिकारों पर हमला है।

एचआर ख़ान: आवाज़ उठाना क़ानूनी और धार्मिक ज़िम्मेदारी

सुप्रीम कोर्ट के वकील और ऑल इंडिया लॉयर्स काउंसिल दिल्ली के अध्यक्ष हिफ़ज़ुर्रहमान ख़ान (HR ख़ान) ने भी PIL दाखिल की है। उन्होंने कहा, “हर शख्स जो कुछ कर सकता है वो करे — बोले, लिखे या कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाए। ताकि कल अपने रब के सामने जवाबदेह रह सके।”

Grinspire फाउंडेशन: मूल अधिकारों पर हमला

Grinspire Welfare Foundation की याचिका में कहा गया है कि यह कानून सार्वजनिक विमर्श के बिना जल्दबाज़ी में लागू किया गया है और यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।

नई याचिकाओं की संख्या बढ़ती जा रही है

विभिन्न सामाजिक संगठनों, मुस्लिम धार्मिक संस्थाओं और नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा और भी कई याचिकाएं दाखिल की जा रही हैं, जो आने वाले दिनों में सूचीबद्ध हो सकती हैं। इससे साफ है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबी सुनवाई की ओर बढ़ रहा है।

राजनीतिक और कानूनी दोनों मोर्चों पर घिरती सरकार

जहां एक ओर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन तेज़ हैं, वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट में दायर होती याचिकाएं सरकार की संवैधानिक प्रक्रिया और धार्मिक अधिकारों को लेकर नीति पर कठघरे में ला रही हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर