वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होते ही बिहार में अलर्ट जारी, पुलिस प्रशासन सतर्क

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

जैसे ही संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पारित हुआ, बिहार में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (IG), उप महानिरीक्षक (DIG), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षक (SP) को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विधेयक के विरोध में पटना के गर्दनीबाग में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) सहित कई मुस्लिम संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस धरने में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव और जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर भी शामिल हुए। दोनों नेताओं ने इस विधेयक को मुस्लिम समुदाय के अधिकारों के खिलाफ बताया।पूर्णिया में भी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया द्वारा एक बड़ा कांफ्रेंस हुआ था जिस में हज़ारों लोग सम्मिलित हुए

बिहार विधानसभा में भी इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और इसे असंवैधानिक बताते हुए सरकार से स्पष्टीकरण की मांग की।

बढ़ते विरोध और संभावित तनाव को देखते हुए राज्य के पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने, खुफिया तंत्र को सक्रिय करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

राज्य सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित संगठनों से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की कोशिश कर रही है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर