मुज़फ्फरपुर में 29 मई को होगा ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ जन कार्यक्रम, अमीरे शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद होंगे मुख्य वक्ता

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और संविधान की रक्षा को लेकर आज़ाद समाज पार्टी (भीम आर्मी) के बैनर तले 29 मई 2025 को एक अहम जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से मुज़फ्फरपुर स्थित महेश भगत बनवारी लाल इंटर महाविद्यालय के मैदान में आयोजित होगा।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में आमिर-ए-शरीयत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी और नगीना से लोकसभा सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में शिरकत करेंगे। दोनों नेता वक्फ अधिनियम 1949 (BT Act) को रद्द करने की मांग, वक्फ संपत्तियों की रक्षा, और संविधान की मूल भावना को बनाए रखने जैसे मुद्दों पर आम जनता को संबोधित करेंगे।

मुख्य मुद्दे
वक्फ अधिनियम 1949 की समीक्षा व रद्द करने की मांग

वक्फ संपत्तियों पर हो रहे अतिक्रमण और सरकारी हस्तक्षेप का विरोध

संवैधानिक अधिकारों और अल्पसंख्यक हितों की सुरक्षा

सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अपील

कार्यक्रम के आयोजकों ने आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर