मुंगेर में “वक्फ बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” कांफ्रेंस का सफल आयोजन,अमीर-ए-शरीअत फैसल रहमानी का स्पष्ट संदेश: वक्फ सिर्फ मुसलमानों का नहीं, पूरे देश के हित का मामला है

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुंगेर के प्रसिद्ध टाउन हॉल में “वक्फ बचाओ, लोकतंत्र बचाओ” शीर्षक से एक जोशीले और सफल सम्मेलन व विरोध सभा का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता अमीर-ए-शरीअत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने की। उन्होंने अपने विचारोत्तेजक भाषण में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए विवादास्पद वक्फ संशोधन कानून पर गहरी आपत्ति जताई।

*अमीर-ए-शरीअत ने कहा “यह कानून हमारे खैर के निज़ाम को मिटाने की साज़िश है। वक्फ की ज़मीनों पर चल रहे सैकड़ों बीएड कॉलेजों में 80% से अधिक छात्र गैर-मुस्लिम हैं। वक्फ के अस्पतालों में हज़ारों मुफ्त नेत्र ऑपरेशन होते हैं, जिनका सबसे अधिक लाभ गैर-मुस्लिम जनता को होता है।”
उन्होंने आगे कहा, “गाँवों के वे कुएं जिनसे हिन्दू और मुस्लिम दोनों पानी पीते हैं, वे भी अक्सर वक्फ की ज़मीनों पर स्थित हैं। यह कानून सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए नुकसानदेह है। हमें यह संदेश हर घर तक पहुँचाना है।”

इस अवसर पर जामिया रहमानी के नाज़िम-ए-तालीमात मौलाना जमी़ल अहमद मज़ाहिरी ने वक्फ संशोधन कानून की शरीअत और संविधान के अनुसार विस्तार से व्याख्या की और बताया कि यह कानून किस तरह संविधान, अल्पसंख्यकों के अधिकारों और इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ है।

कार्यक्रम में विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े कई प्रमुख उलेमा, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और इस कानून का विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय से जागरूक और सक्रिय होने की अपील की।

सम्मेलन के संयोजक जामिया रहमानी के नाज़िम मौलाना मोहम्मद आरिफ रहमानी थे, जिन्होंने इस सफल आयोजन की निगरानी की और इसे एक व्यापक आंदोलन में बदलने के संकल्प का इज़हार किया।

सम्मेलन का जोशीला संचालन जामिया रहमानी के पत्रकारिता विभाग के प्रमुख फ़ज़ले रहमां रहमानी और मुंगेर के काज़ी मुफ्ती रज़ी अहमद नदवी ने किया।

कार्यक्रम का समापन अमीर-ए-शरीअत की रुहानी दुआ पर हुआ, जिसमें उन्होंने उम्मत के हिफाज़त, वक्फ की रक्षा और देश की एकता-संप्रभुता के लिए अल्लाह से मदद की गुहार लगाई।

यह कांफ्रेंस केवल एक विरोध सभा नहीं, बल्कि वक्फ की हिफाज़त और संवैधानिक अधिकारों की बहाली की एक व्यापक मुहिम का आग़ाज़ है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर