बिहार:विधानसभा में वक़्फ़ बिल के खिलाफ़ प्रस्ताव लाने की मांग के साथ विपक्षी दलों का ज़बरदस्त हंगामा,मुख्यमंत्री से चुप्पी तोड़ने की मांग

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में वक़्फ़ बिल को लेकर बड़ा हंगामा देखने को मिला है,विपक्षी दलों के विधायकों के ज़रिए बैनर-पोस्टर के साथ इतना जबरदस्त हंगामा हुआ कि स्पीकर को सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी

विपक्ष के सदस्यों द्वारा मांग किया गया कि वक़्फ़ बिल के खिलाफ़ बिहार विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़े

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष,पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि “वक्फ बोर्ड का जो बिल लाया गया है वो पूरी तरह से असंवैधानिक है,हमने इसका विरोध संसद में भी किया, यहां विधानसभा में भी कर रहे हैं और सड़कों पर भी करेंगे,हम किसी भी हालत में इस बिल को पास नहीं होने देंगे”

विपक्षी नेताओं ने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वक्फ की संपत्तियों का खूब इस्तेमाल किया है,वक्फ की संपत्तियों पर स्कूल,कॉलेज और सरकारी इमारतें बनवाई गईं लेकिन अब नीतीश सरकार चुप है,यह दोहरा मापदंड नहीं चलेगा”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर