ग्वालियर में पत्नी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर पति की बेवफाई का किया पर्दाफाश, तलाक की मांग

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की बेवफाई को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। पति के व्यवहार से परेशान पत्नी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसे ऐसी चाल में फंसाया कि वह खुद ही अपनी सच्चाई सामने ले आया।

पति के व्यवहार से उपजा शक
पत्नी ने देखा कि उसका पति हर वक्त फोन में व्यस्त रहता है, फोन में लॉक लगाता है, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर घंटों एक्टिव रहता है और फोन पर बात करने के लिए घर से बाहर चला जाता है। शक के घेरे में आए पति की सच्चाई जानने के लिए पत्नी ने दूसरी सिम ली और एक खूबसूरत लड़की की फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बना डाला।

फेक प्रोफाइल से पति को रिक्वेस्ट भेजी गई, जिसे उसने तुरंत एक्सेप्ट कर लिया। फिर शुरू हुआ लंबा चैटिंग का सिलसिला। दोनों के बीच घंटों बातचीत होती रही। पत्नी ने ‘गर्लफ्रेंड’ बनकर रेस्टोरेंट में मिलने का प्लान बनाया। जैसे ही पति मिलने पहुंचा, सामने अपनी ही पत्नी को देखकर उसके होश उड़ गए।

पत्नी ने मौके पर ही पति को रंगे हाथों पकड़ते हुए उस पर धोखेबाज़ी का आरोप लगाया और तुरंत तलाक की मांग कर दी। अब यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि तकनीक और सोशल मीडिया अब न सिर्फ रिश्तों को जोड़ रहे हैं, बल्कि सच्चाइयों को उजागर करने का भी माध्यम बनते जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में रिश्तों की डोर इतनी कमजोर हो चुकी थी कि सुलह की गुंजाइश खत्म हो गई।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति