
पटना (सैफूर रहमान/इंसाफ़ टाइम्स) राज्य सभा के लिए राष्ट्रीय जनता दल से मीसा भारती और फैयाज़ अहमद के नामों का ऐलान होने के बाद पूर्व सांसद व राजद के संस्थापक नेता मुहम्मद शहाबुद्दीन कि पत्नी हिना शहाब ने प्रेस कांफ्रेंस किया जिसमें मीडिया के द्वारा राजद छोड़ने के सवाल पर ये कह कर हंगामा खड़ा कर दिया है कि जनता से पूछूंगी और जनता जो चाहेंगी वही किया जाएगा-मालूम हो कि शहाब फैमिली का रिश्ता उस वक़्त से ही लालू फैमिली व राजद से खराब चल रहा है जब शहाबुद्दीन का देहांत हुआ था और लालू फैमिली और राजद की उच्च स्तरीय लीडरशिप ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था- इस बीच खबर आ रही है कि हिना शहाब जनता दल यूनाइटेड में भी जा सकती है जिस के लिए जनता दल यूनाइटेड लंबे समय से उन पर कोशिश कर रही है