


दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) वक्फ बिल 2024 को लेकर बनी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (जेपीसी) की पहली मीटिंग 22 अगस्त को हो रहि है,इस मीटिंग से पहले वक्फ लिबरेशन मूवमेंट की टीम ने सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता शाहिद अली की अगुवाई में जेपीसी के सदस्य सांसदों से मुलाकात किया है
वक्फ लिबरेशन मूवमेंट की टीम ने जेपीसी सदस्यों के सामने वक्फ बिल के कई बिंदुओं पर आपत्ति जताया ,साथ ही मांग किया की जिस तरह से गुरुद्वारा की संपत्तियों को लेकर स्वतंत्र गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी है, वैसे ही वॉक संपत्तियों के लिए भी स्वतंत्र कमिटी बनाई जाए और वक्फ के सारे मामले उनके हवाले किया जाए
वक्फ लिबरेशन मूवमेंट के प्रतिनिधिमंडल ने जेपीसी सदस्यों सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी,कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और कांग्रेस सांसद मुहम्मद जावेद से मुलाकात किया