पाकिस्तानी एजेंटों से संबंध और जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत की खुफिया एजेंसियों ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह 2023 में एक कमीशन के ज़रिए पाकिस्तान गई थीं, जहां पाकिस्तानी उच्चायोग (हाई कमीशन) के कर्मचारी दानिश से उनके संबंध बन गए।

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान यात्रा के बाद भी ज्योति मल्होत्रा ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखा और भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी उनके साथ साझा करती रहीं। इसी आरोप में उन्हें हिरासत में लिया गया है।

एजेंसियों का दावा है कि ज्योति मल्होत्रा ने सोशल मीडिया और यूट्यूब की लोकप्रियता की आड़ में महत्वपूर्ण सूचनाएं इकट्ठा कीं और उन्हें आगे पहुंचाया। पाकिस्तान हाई कमीशन से उनके संबंध और वहाँ के कर्मचारी दानिश के साथ कथित नजदीकियों को इस पूरे मामले की मुख्य कड़ी माना जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों की टीम इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ज्योति अकेले काम कर रही थीं या किसी बड़े जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थीं।

ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। एक यूट्यूबर का इस तरह जासूसी के आरोप में पकड़े जाना डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की निगरानी और उपयोग को लेकर नए सवाल खड़े करता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति