ANI पर यूट्यूबर्स से 50 लाख की वसूली का आरोप, मोहक मंगल का खुलासा – ‘कॉपीराइट स्ट्राइक बना उगाही का हथियार’

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

देश की जानी-मानी न्यूज़ एजेंसी एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल (ANI) पर बड़ा आरोप लगा है। मशहूर यूट्यूबर और सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले मोहक मंगल ने ANI पर कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर 40-50 लाख रुपये की वसूली का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

मोहक मंगल ने 25 मई को एक वीडियो जारी कर दावा किया कि ANI ने उनके 33 मिनट लंबे वीडियो में से सिर्फ 9-11 सेकंड की क्लिप को आधार बनाकर कॉपीराइट स्ट्राइक भेजी और इसके बदले मोटी रकम की मांग की। उन्होंने कहा कि इस क्लिप का इस्तेमाल “फेयर यूज़” के दायरे में आता है, जो समीक्षा, समाचार और शिक्षा जैसे उद्देश्यों के लिए मान्य है।

मोहक ने ANI की इस हरकत को “उगाही” और “माफियागिरी” करार दिया और बताया कि ANI कथित रूप से दूसरे बड़े यूट्यूबर्स से भी इसी तरह लाखों रुपये वसूल चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि तीन स्ट्राइक पड़ने पर यूट्यूब चैनल हमेशा के लिए हटाया जा सकता है, जिससे क्रिएटर्स पर दबाव बनाया जाता है।

मोहक ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को पत्र लिखकर मदद की गुहार लगाई है। उनके समर्थन में कई यूट्यूबर्स और पत्रकार सामने आए हैं।
ध्रुव राठी ने ANI को “जबरन वसूली रैकेट” बताया तो नीतीश राजपूत ने कहा कि यूट्यूब को क्रिएटर्स की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने ANI को यूट्यूब से बैन करने की मांग की।
पत्रकार रवीश कुमार ने इसे “साहसिक कदम” बताते हुए लिखा, “स्ट्राइक बुलडोजर क्राइम का दूसरा नाम बन चुकी है। इसे खत्म किया जाना चाहिए।”

डिजिटल राइट्स पर नई बहस
यह विवाद सिर्फ एक यूट्यूबर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स की स्वतंत्रता, कॉपीराइट सिस्टम के दुरुपयोग और प्रेस की स्वतंत्रता जैसे अहम मुद्दों को उजागर करता है।

अब देखना यह होगा कि यूट्यूब और सरकार इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं और क्या इस तरह की कथित उगाही पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर