फैक्ट चेकर मुहम्मद ज़ुबैर की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की रोक,कोर्ट ने कहा “मुहम्मद ज़ुबैर कोई खतरनाक अपराधी नहीं है”

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) फैक्ट चेकर मुहम्मद ज़ुबैर को इलाहाबाद हाई कोर्ट बड़ी राहत दी है और उनकी 06 जनवरी 2025 तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा कि “मुहम्मद ज़ुबैर कोई खतरनाक अपराधी नहीं है”, साथ ही ज़ुबैर के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और उनको आदेश दिया गया है कि वो पुलिस जांच में सहयोग करे

मालूम हो कि यति नरसिंहानंद के एक पुराने भड़काऊ बयान वाले वीडियो को शेयर करने के कारण मुहम्मद ज़ुबैर के खिलाफ़ गाजियाबाद में मुकद्दमा दर्ज किया गया था,मामले में हाई कोर्ट ने उत्तरप्रदेश सरकार से 06 जनवरी तक विस्तारित जवाब मांगा है

यति नरसिंहानंद सरस्वती ट्रस्ट की महासचिव उदिता त्यागी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि “जुबैर ने तीन अक्टूबर 2024 को मुस्लिमों के बीच नरसिंहानंद के खिलाफ हिंसा भड़काने के इरादे से नरसिंहानंद के एक पुराने कार्यक्रम की वीडियो क्लिप पोस्ट की”

जुबैर ने रिट याचिका में कहा कि “एक्स’ पर की गई पोस्ट नरसिंहानंद के खिलाफ हिंसा की वकालत नहीं करती,बल्कि इसने नरसिंहानंद के कार्यों के बारे में पुलिस अधिकारियों को महज सचेत किया”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर