पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर मांझी का बयान: नीट छात्रा हत्या की कड़ी निंदा, गिरफ्तारी पुराने मामले में

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर कहा है कि वह नीट छात्रा की हत्या का मुद्दा लगातार उठा रहे थे और इस नृशंस घटना की वह स्वयं भी कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी सीधे तौर पर उसी मामले में नहीं हुई है, बल्कि किसी पुराने केस के आधार पर की गई है।

बोधगया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीट छात्रा के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है और राज्य सरकार इस मामले की गंभीरता से जांच करा रही है। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच सभी संबंधित एजेंसियों से कराई जा रही है।

मांझी ने कहा कि एसआईटी और सीआईडी द्वारा जांच पूरी कर ली गई है और अब मामला सीबीआई को सौंप दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे ही साक्ष्य पूरे होंगे, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पप्पू यादव जिस मुद्दे को उठा रहे थे, वह जनभावनाओं से जुड़ा था और उस घटना की सभी स्तरों पर निंदा की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी दोहराया कि उनकी गिरफ्तारी सीधे तौर पर उसी प्रकरण से जुड़ी नहीं है।

केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर एमएसएमई विभाग की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीतनराम मांझी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील को लेकर भारत सरकार और प्रधानमंत्री के रुख पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसी दबाव में काम नहीं करते और उनके लिए 140 करोड़ देशवासी ही उनका परिवार हैं।

मांझी ने बताया कि इस वर्ष एमएसएमई सेक्टर के बजट में 7.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि कृषि के बाद एमएसएमई क्षेत्र रोजगार सृजन का सबसे बड़ा माध्यम बनकर उभरा है और यह बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की नींव इसी बजट में रखी गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में पहले टेक्नोलॉजी सेंटरों की भारी कमी थी, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। बिहटा में टेक्नोलॉजी सेंटर को पूरी तरह विकसित कर कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि गया जिले के खिजरसराय प्रखंड में नए टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जहां पहले बिहार में सिर्फ एक टेक्नोलॉजी सेंटर था, अब उनकी संख्या बढ़कर सात हो गई है।

इस अवसर पर मांझी ने बिहार के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने बिहार सरकार से मांग की कि वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर