देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में पटना में प्रदर्शन, दीपंकर बोले “4 श्रम कोड वापस लेने होंगे”

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को राजधानी पटना में वामपंथी संगठनों और श्रमिक संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। भाकपा (माले) के महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इसमें शामिल हुए।

बुद्ध स्मृति पार्क से निकला जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए डाकबंगला चौराहे पर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि चार श्रम कोड मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जैसे किसानों के आंदोलन के बाद तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े, वैसे ही मजदूरों के संघर्ष से श्रम कोड भी वापस लेने होंगे।

उन्होंने कहा कि हड़ताल को खेत मजदूरों, किसानों, छात्रों और नौजवानों का समर्थन मिला है, जो सरकार की नीतियों के खिलाफ असंतोष को दर्शाता है। मनरेगा के मुद्दे पर उन्होंने 200 दिन रोजगार और 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। उनका आरोप था कि मौजूदा नीतियों से ग्रामीण बेरोजगारी बढ़ रही है।

कृषि क्षेत्र को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हित में नीतियां बना रही है, जिससे किसानों और ग्रामीण आबादी पर असर पड़ेगा। नई शिक्षा नीति की आलोचना करते हुए उन्होंने शिक्षा के निजीकरण और संघीय ढांचे को कमजोर करने का आरोप लगाया।

जुलूस का नेतृत्व ऐक्टू, खेग्रामस, अखिल भारतीय किसान महासभा, रसोइया संघ, आपदा मित्र और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया। कार्यक्रम में भाकपा (माले) के राज्य सचिव कुणाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

सभा को सरोज चौबे, रौशन कुमार और शिवसागर शर्मा समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इससे पहले सुबह ऑटो चालक संघ के नेतृत्व में स्टेशन रोड से भी जुलूस निकाला गया, जो मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुआ।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर