मधेपुरा स्टेशन पर महिला का संदिग्ध शव मिला,गोद में सिर रखे बैठी रहीं दो मासूम बेटियां, हत्या का केस दर्ज

मधेपुरा शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक 25 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बेंच पर लेटी महिला के पास उसकी दो छोटी बेटियां बैठी रो रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का सिर एक बच्ची की गोद में था, जबकि दूसरी बच्ची उसके पैरों के पास बैठी थी।

सुबह यात्रियों ने महिला को सोता समझा, लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने और बच्चियों के रोने पर लोगों ने नजदीक जाकर देखा। तब पता चला कि महिला की मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बच्चियों ने बताया कि उनके पिता उन्हें ऑटो से स्टेशन लाए थे और मां को गोद में सुलाकर चले गए। हालांकि पुलिस ने कहा है कि बच्चियों के बयान की सत्यता की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के गले पर निशान पाए गए हैं। इससे मामला संदिग्ध हो गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतका दो बेटियों की मां थी और गर्भवती भी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उसका अपने पति से एक माह पूर्व विवाद हुआ था और वह अलग रह रही थी। पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

मृतका की एक रिश्तेदार ने महिला के कथित प्रेमी और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। जीआरपी ने आवेदन के आधार पर जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाना क्षेत्र को स्थानांतरित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

घटना के कई घंटे बाद तक परिजनों का मौके पर नहीं पहुंचना भी चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल दोनों बच्चियों की देखरेख की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या सुनियोजित हत्या का।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर