MANUU के एल्युमिनाई ने मनाया आज़ाद डे, यूनिवर्सिटी और मौलाना आज़ाद के विज़न को फ़रोग देने पर हुई चर्चा

बांका (बिहार): मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद के एल्युमिनाई द्वारा स्थापित अलिफ़ फाउंडेशन के तत्वावधान में बिहार के बांका में आज़ाद डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य यूनिवर्सिटी की विरासत का जश्न मनाने के साथ-साथ मौलाना आज़ाद और विश्वविद्यालय के विज़न को हर व्यक्ति तक पहुंचाना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जनाब अब्दुर रज़्ज़ाक साहब और विशिष्ट अतिथि के रूप में जनाब परवेज़ अख़्तर उर्फ़ टुन्ना मुखिया शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत फ़िरोज़ आज़ाद ने क़ुरआन पाक की तिलावत से की। इसके बाद मोहम्मद रेहान आज़ाद ने मौलाना आज़ाद की शख़्सियत पर रोशनी डाली और उनके विचारों की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारा अल्टीमेट उद्देश्य शैक्षिक रूप से सशक्त समाज बनाना है।

इसके बाद सोहराब आज़ाद ने अंगिका क्षेत्र में MANUU के इम्पैक्ट और इसे और अधिक बढ़ाने में एल्युमिनाई की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केमिस्ट्री के लेक्चरर शाहिद आज़ाद ने अपनी बात रखी और क्षेत्र के छात्रों की उच्च शिक्षा में एनरोलमेंट दर बढ़ाने पर ज़ोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जनाब अब्दुर रज़्ज़ाक साहब ने मौलाना आज़ाद की ग़ैरमामूली शख़्सियत पर रोशनी डालते हुए उनके सियासी, समाजी, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन ज़रूरी है और मौलाना आज़ाद के विज़न को हर व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।

विशिष्ट अतिथि जनाब परवेज़ अख़्तर साहब ने MANUU के छात्रों एवं पूर्व छात्रों की इस कोशिश की सराहना की और अलिफ़ फाउंडेशन के प्रयासों में अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय की सबसे बड़ी और अहम ज़रूरतों को समझते हुए इस मुहिम की शुरुआत आपलोगों के द्वारा की गई है जो क़ाबिल ए तारीफ है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जनाब जमशेद रहमानी आज़ाद ने अपना संबोधन दिया। इसके बाद आसिफ़ इक़बाल ने पूरे एक साल के दौरान अलिफ़ फाउंडेशन के तहत किए गए कार्यों का उल्लेख किया और फाउंडेशन की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

अंत में वोट ऑफ थैंक्स के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन रेहान आज़ाद ने किया।

कार्यक्रम में जिन्ना, वसीम, शाहनवाज़, अंज़र, नौशाद, इम्तियाज़ साहब, फ़िरोज़ सहित कई दर्जन लोगों ने भाग लिया।

MANUU के एल्युमिनाई ने मनाया आज़ाद डे, यूनिवर्सिटी और मौलाना आज़ाद के विज़न को फ़रोग देने पर हुई चर्चा

बांका (बिहार): मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद के एल्युमिनाई द्वारा स्थापित अलिफ़ फाउंडेशन

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर