पांडव हत्याकांड समेत 5 जन मुद्दों पर गरमाई बिहार की सियासत: जन सुराज का प्रतिनिधिमंडल मिलेगा मुख्यमंत्री से, मनोज भारती बोले “पीड़ित परिवार को अब तक नहीं मिली सहायता, दिल्ली हत्या कांड से बिहारियों में आक्रोश”

बिहार की राजनीति में एक बार फिर जन मुद्दों को लेकर हलचल तेज हो गई है। Jan Suraaj Party ने पांडव कुमार हत्याकांड सहित पांच महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेगा और पीड़ित परिवार को न्याय, निष्पक्ष जांच तथा तत्काल सहायता की मांग रखेगा।

सोमवार को पाटलिपुत्र स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में हुई पांडव कुमार की हत्या ने न केवल बिहार बल्कि देश-विदेश में रह रहे बिहारियों को भी गहरे आक्रोश और चिंता में डाल दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या बिहारी होना अब अपराध बनता जा रहा है?”

मनोज भारती ने आरोप लगाया कि इतनी गंभीर और संवेदनशील घटना के बावजूद अब तक बिहार सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की आर्थिक या प्रशासनिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को बाहर रहकर काम करने वाले बिहारियों के लिए एक स्पष्ट और प्रभावी सहायता नीति बनानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि जन सुराज पार्टी ने इस मामले समेत कुल पांच प्रमुख जन मुद्दों को सरकार के समक्ष उठाने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर न सिर्फ पांडव कुमार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग करेगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने पर भी जोर देगा।

इस दौरान पूर्व विधायक किशोर कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी का सात सदस्यीय शिष्टमंडल जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी स्थिति से अवगत कराएगा और त्वरित कार्रवाई की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि राज्य के बाहर काम करने वाले बिहारियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा बड़ा मुद्दा है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता विवेक कुमार, सोनाली आनंद, राकेश पटेल और जेपी सिंह भी मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में सरकार से पीड़ित परिवारों के लिए ठोस नीति बनाने और न्याय प्रक्रिया को तेज करने की मांग की।

जन सुराज पार्टी की इस पहल के बाद राज्य की राजनीति में इस मुद्दे पर नई बहस छिड़ने के आसार हैं, और अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री से होने वाली इस अहम मुलाकात पर टिकी हैं।

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर