भोपाल ट्रॉफी में बिहार के मुक्केबाज दिखाएंगे दमखम, गोल्ड मेडल जीतने वालों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयन का अवसर :ई. एम.एन. कौसर

बिहार की बॉक्सिंग टीम भोपाल ट्रॉफी में राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए रवाना हो गई है। इस प्रतियोगिता में बिहार की ओर से खिलाड़ी के रूप में संदीप कुमार, दिलीप कुमार एवं सौरभ कुमार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता 13 से 15 तारीख तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का महत्व इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें गोल्ड मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों को तुर्की में आयोजित होने वाले IBA (International Boxing Association) प्रेसिडेंट कप में भागीदारी के लिए चयन का अवसर मिलेगा। ऐसे में बिहार के खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक महत्वपूर्ण मंच है।

बिहार की टीम के साथ कोच के रूप में ई. एम.एन. कौसर गए हैं, जबकि ऑफिशियल के रूप में बिहार एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी श्री हिमांशु दुबे शामिल हैं। वहीं, श्री जितेंद्र कुमार केसरी रेफरी कोर्स में भाग लेने के लिए भोपाल पहुंचे हैं। इस अवसर पर बिहार बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार जी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ मुकाबले में उतरने के लिए प्रेरित किया।

बिहार बॉक्सिंग जगत को उम्मीद है कि राज्य के मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करेंगे और गोल्ड मेडल जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। बिहार की टीम को शानदार प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

MANUU के एल्युमिनाई ने मनाया आज़ाद डे, यूनिवर्सिटी और मौलाना आज़ाद के विज़न को फ़रोग देने पर हुई चर्चा

बांका (बिहार): मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद के एल्युमिनाई द्वारा स्थापित अलिफ़ फाउंडेशन

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर