जन सुराज सरकार बनते ही 5 बड़े काम: प्रशांत किशोर का बिहार की जनता से वादा

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में आगामी चुनावों को देखते हुए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राज्य की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो बिहार को देश के टॉप 10 विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए 5 बड़े कदम तुरंत उठाए जाएंगे। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार देना, बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन देना, किसानों की आमदनी बढ़ाना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और शिक्षा व्यवस्था को सुधारना है।

जन सुराज के 5 बड़े वादे

1- युवाओं के पलायन पर रोक
प्रशांत किशोर ने भरोसा दिलाया कि जन सुराज सरकार युवाओं को रोजगार देकर राज्य से पलायन को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगी। सरकार की नीति यह होगी कि स्थानीय स्तर पर उद्योगों और व्यवसायों को बढ़ावा देकर युवाओं को 10 से 15 हजार रुपये मासिक की नौकरियां दी जाएंगी।

2- बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इस समय 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को केवल 400 रुपये पेंशन दे रही है, जो कि बहुत कम है। जन सुराज पार्टी सत्ता में आते ही दिसंबर 2025 से बुजुर्गों को 2000 रुपये मासिक पेंशन देने का फैसला करेगी, ताकि वे आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।

3- किसानों के लिए बेहतर आमदनी
किसानों की बेहतरी के लिए मनरेगा को खेती से जोड़ा जाएगा। इसके तहत किसानों को खेती के लिए मनरेगा योजना के अंतर्गत मुफ्त मजदूर दिए जाएंगे, जिससे कृषि को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा।

4- महिलाओं को कम ब्याज पर कर्ज
प्रशांत किशोर ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकारी गारंटी पर बैंक से कर्ज दिलाया जाएगा। जहां अभी जीविका योजना के तहत ऊंची ब्याज दर पर कर्ज दिया जाता है, वहीं जन सुराज सरकार महिलाओं को सिर्फ 4% वार्षिक ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध कराएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

5- बच्चों के लिए विश्व स्तरीय शिक्षा
सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि यदि किसी क्षेत्र में सरकारी स्कूल अच्छी शिक्षा नहीं दे रहे हैं, तो गरीब परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ने का मौका मिलेगा और उनकी फीस सरकार भरेगी।

बिहार को विकसित राज्य बनाने का संकल्प

प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज पार्टी की सरकार बनने के बाद ये सभी वादे प्राथमिकता के आधार पर लागू किए जाएंगे, ताकि बिहार की जनता को एक बेहतर भविष्य मिल सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बिहार को एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के लिए जन सुराज पार्टी का समर्थन करें।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति