पबजी बना मौत का कारण: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने की आत्महत्या, पटना में दिल दहला देने वाली घटना

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में एक बार फिर ऑनलाइन गेम पबजी की लत ने एक युवक की जान ले ली। राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित पहाड़ी मोहल्ले से सामने आई इस दर्दनाक घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। दिल्ली निवासी 25 वर्षीय विकास कुमार ने महज गेम खेलने से रोके जाने पर अपनी जान दे दी।

पत्नी से हुआ झगड़ा, फिर उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक विकास कुमार और उनकी पत्नी मनिता कुमारी की शादी को अभी एक साल ही हुआ था। दोनों पटना सिटी के पहाड़ी मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहे थे। शनिवार रात विकास पबजी खेलने में मशगूल था, जिस पर पत्नी ने नाराजगी जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि नाराज होकर विकास ने खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

घटना के बाद मचा कोहराम

जैसे ही पत्नी को घटना की जानकारी मिली, उसने शोर मचाया। आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विकास को पबजी गेम की लत थी और वह कई-कई घंटे फोन पर गेम खेला करता था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मोबाइल फोन को भी कब्जे में लेकर गेमिंग एक्टिविटी की पड़ताल की जा रही है।

ऑनलाइन गेमिंग लत बनती जा रही जानलेवा

यह घटना बिहार में ऑनलाइन गेमिंग की वजह से हुई आत्महत्या की एक और कड़ी है। विशेषज्ञ लगातार यह चेतावनी देते आ रहे हैं कि पबजी जैसे गेम मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं, लेकिन अब ये जानलेवा भी साबित हो रहे हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर