लड़कों से मिलने से रोकने पर औरंगाबाद में 4 लड़कियों ने की आत्महत्या, 1 बच्ची बची जिंदा

बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में पांच नाबालिग लड़कियों ने कथित तौर पर जहर खा लिया। घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल बची।

पुलिस के अनुसार यह घटना 29 जनवरी 2026 को हुई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को कुछ दिन बाद ही दी। मृत चारों लड़कियों को बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसी दिन अंतिम संस्कार कर दिया गया।

एसपी अंबरीष राहुल ने बताया कि जीवित बची लड़की के बयान के अनुसार, परिवार के लोग लड़कों के साथ उनके मिलने पर नाराज थे। इसी नाराजगी के कारण पांचों लड़कियों ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।

पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शुरुआती निष्कर्ष अभी आने बाकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि लड़कियों ने स्वेच्छा से यह कदम उठाया या किसी बाहरी दबाव में।

गांव में यह घटना ग्रामीणों के लिए एक गंभीर चेतावनी बन गई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है!औरंगाबाद जिले में पिछले पांच साल में ऐसी घटनाओं का यह तीसरा मामला है। 2022 में कासमा थाना क्षेत्र में छह लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसमें पांच की मौत हुई थी। 2023 में चार लड़कियों ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसमें एक की जान चली गई थी।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति