खाड़ी युद्ध: इजराइली हमले मे ईरान के वरिष्ठ सेना अधिकारी अली लारीजानी और बसीज प्रमुख गुलामरेज़ा सोलैमानी की हत्या

मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ईरान को बड़ा झटका लगा है। देश के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और ‘बसीज’ बल के प्रमुख गुलामरेज़ा सोलैमानी की हत्या की पुष्टि ईरान ने किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब इज़राइल ने इन दोनों नेताओं को निशाना बनाने का दावा किया था।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने एक आधिकारिक बयान में लारीजानी की मृत्यु की पुष्टि करते हुए इसे “शहादत” बताया। वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने भी सोलैमानी के मारे जाने की पुष्टि की है। दोनों नेताओं की मौत को ईरान के सुरक्षा ढांचे के लिए बड़ा आघात माना जा रहा है।

अली लारीजानी ईरान की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। वे पूर्व में संसद अध्यक्ष रह चुके थे और पश्चिमी देशों के साथ परमाणु वार्ताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके थे। हाल के समय में वे देश की सुरक्षा नीति निर्धारण में अहम पद पर कार्यरत थे। दूसरी ओर, गुलामरेज़ा सोलैमानी ‘बसीज’ संगठन का नेतृत्व कर रहे थे, जो आंतरिक सुरक्षा और जन-संगठन के लिए जाना जाता है।

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संकेत दिया है कि शीर्ष ईरानी नेतृत्व को निशाना बनाना उनकी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों का उद्देश्य ईरान की सैन्य और रणनीतिक क्षमताओं को कमजोर करना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले प्रतीकात्मक और मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालते हैं, हालांकि इससे तत्काल सत्ता परिवर्तन की संभावना कम होती है। अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार सौरभ शाही के अनुसार, इस प्रकार की रणनीति में एक नेता के हटने पर दूसरा सामने आ जाता है, जिससे जंग पर कोई असर नहीं पड़ता है।

यह घटना ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में पहले से ही तनाव चरम पर है। हाल के सप्ताहों में ईरान और इज़राइल के बीच हमलों का सिलसिला तेज हुआ है, जिससे व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

विश्लेषकों का कहना है कि इन हत्याओं के बाद ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई तेज हो सकती है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर अब इस बात पर टिकी है कि ईरान आगे क्या कदम उठाता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर