हपला (कटिहार) में मॉब लिंचिंग: बाइक टक्कर विवाद में 15 वर्षीय आदिवासी किशोर मंज़र राय की पीट-पीटकर हत्या, पाटिल कुमार यादव समेत 7 पर एफआईआर, 2 गिरफ्तार, SDPI प्रतिनिधिमंडल का दौरा

कटिहार जिले के हपला क्षेत्र में सोमवार को मॉब लिंचिंग की एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसमें मामूली बाइक टक्कर को लेकर हुए विवाद के बाद 15 वर्षीय आदिवासी किशोर मोहम्मद मंजर राय की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक टक्कर के कारण हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने किशोर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें नीतीश कुमार, पाटील कुमार यादव, सुजीत कुमार यादव, बिक्की कुमार यादव, मुन्ना कुमार यादव और राजू कुमार यादव शामिल बताए जा रहे हैं।

इंसाफ़ टाइम्स ने इस संबंध में छीताबाड़ी पुलिस स्टेशन से संपर्क किया, जहां से सब इंस्पेक्टर तबरेज़ आलम ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब तक 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के प्रदेश महासचिव रिज़वान मज़हरी, कटिहार जिला प्रभारी कमर दानिश और मोहम्मद अशरफ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव कानूनी, सामाजिक एवं मानवीय सहायता का आश्वासन दिया।

SDPI ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए जिला प्रशासन और राज्य सरकार से सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने यह भी कहा कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके और पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित हो।

पार्टी नेताओं ने कहा कि मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं संविधान, कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसी घटनाओं पर त्वरित और कठोर कार्रवाई न केवल न्याय के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज में विश्वास बहाल करने के लिए भी जरूरी है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर